Skip to content

Dil-E-Nadan Tujhe Hua Kya

Popularity · Low

YouTube

Searching YouTube...

Lyrics

दिल-ए-नादाँ, तुझे हुआ क्या है? आख़िर इस दर्द की दवा क्या है? दिल-ए-नादाँ, तुझे हुआ क्या है? हम हैं मुश्ताक़ और वो बे-ज़ार हम हैं मुश्ताक़ और वो बे-ज़ार या इलाही, ये माजरा क्या है? दिल-ए-नादाँ, तुझे हुआ क्या है? मैं भी मुँह में ज़बान रखता हूँ मैं भी मुँह में ज़बान रखता हूँ काश पूछो कि मुद्दआ क्या है दिल-ए-नादाँ, तुझे हुआ क्या है? हमको उनसे वफ़ा की है उम्मीद हमको उनसे वफ़ा की है उम्मीद जो नहीं जानते, वफ़ा क्या है दिल-ए-नादाँ, तुझे हुआ क्या है? जान तुम पर निसार करता हूँ जान तुम पर निसार करता हूँ मैं नहीं जानता, दुआ क्या है दिल-ए-नादाँ, तुझे हुआ क्या है? आख़िर इस दर्द की दवा क्या है?