Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mother Song (Hindi)
Yuvan Shankar Raja, Shaan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ना देखा मुखड़ा कोई, ना तो सुनी किसी की बोली
माँ, तुझको ही देखा पहली दफ़ा
ना देखा नीला गगन, ना तो सुनी लोरी कभी भी
माँ, तुझसे पहली लोरी सुनी
तेरी बाँहों में रहता था, तेरी ही ख़ुशबू में बहता था
मेरी अखियों में रूप तेरा, तू मेरा जहाँ
तूने चलना सिखाया है, गिर के सँभलना सिखाया है
तूने ही मुझको शब्द दिया, तू मेरी ज़ुबाँ
ओ, माँ, तू ही मेरी गीता, ओ, माँ, तू ही आत्मा
ओ, माँ, तू ही है मेरा पता
ओ, माँ, तू ही मेरी जाँ, ओ, माँ, तू है जहाँ
ओ, माँ, मैं हूँ वहाँ-वहाँ
तूने ही मुझको जनम दिया, तूने ही मुझको बड़ा किया
दर्द लिया, ख़ुशियाँ दीं, बड़ा एहसान किया
तूने तो मेरी ममता पे सबकुछ अपना वार दिया
सिर्फ़ जिया मेरे लिए ही, मेरे लिए सज्दा किया
मैं तेरे एहसानों का क़र्ज़ चुकाऊँ कैसे?
मैं बेटा होने का फ़र्ज़ निभाऊँ कैसे?
ओ, माँ, ओ, माँ, मेरी माँ
ओ, माँ, तू ही मेरी गीता, ओ, माँ (ओ, माँ), तू ही आत्मा
ओ, माँ, तू ही है मेरा पता (ओ, माँ)
ओ, माँ, तू ही मेरी जाँ, ओ, माँ (माँ), तू है जहाँ
ओ, माँ, मैं हूँ वहाँ-वहाँ