Skip to content

Nanhi Kali Sone Chali, From ''Sujata''

Popularity · Low

YouTube

Searching YouTube...

Lyrics

हवा, धीरे आना नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना नन्ही कली सोने चली, हवा धीरे आना नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना नन्ही कली सोने चली चाँद किरण सी गुड़िया, नाज़ों की है पली चाँद किरण सी गुड़िया, नाज़ों की है पली आज अगर चाँदनिया, आना मेरी गली गुन-गुन-गुन गीत कोई हौले-हौले आना नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए घूँघर का दाना कोई शोर मचा जाए रानी मेरी जागी तो फिर निंदिया तू बहलाना नींद भरे पंख लिए, झूला झुला जाना नन्ही कली सोने चली, हवा धीरे आना