Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aana Hai To Aa, Pt. 2
Mohammed Rafi
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है
भगवान के घर देर है, अँधेर नहीं है
आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है
भगवान के घर देर है, अँधेर नहीं है
आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है
भगवान के घर देर है, अँधेर नहीं है
आना है तो आ...
जब तुझसे ना सुलझें तेरे उलझे हुए धंदे
जब तुझसे ना सुलझें तेरे उलझे हुए धंदे
भगवान के इंसाफ़ पे सब छोड़ दे बंदे
ख़ुद ही तेरी मुश्किल को वो आसान करेगा
ख़ुद ही तेरी मुश्किल को वो आसान करेगा
जो तू नहीं कर पाया, वो भगवान करेगा
जो तू नहीं कर पाया, वो भगवान करेगा
...भगवान करेगा
आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है
भगवान के घर देर है, अँधेर नहीं है
आना है तो आ...
कहने की ज़रूरत नहीं, आना ही बहुत है
कहने की ज़रूरत नहीं, आना ही बहुत है
इस दर पे तेरा सीस झुकाना ही बहुत है
जो कुछ है तेरे दिल में वो सब उसको ख़बर है
जो कुछ है तेरे दिल में वो सब उसको ख़बर है
बंदे तेरे हर हाल पे मालिक की नज़र है
बंदे तेरे हर हाल पे मालिक की नज़र है
...मालिक की नज़र है
आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है
भगवान के घर देर है, अँधेर नहीं है
आना है तो आ...
बिन माँगे भी मिलती हैं यहाँ मन की मुरादें
बिन माँगे भी मिलती हैं यहाँ मन की मुरादें
दिल साफ़ हो जिनका वो यहाँ आके सदा दे
मिलता है जहाँ न्याय, वो दरबार यही है
मिलता है जहाँ न्याय, वो दरबार यही है
संसार की सबसे बड़ी सरकार यही है
संसार की सबसे बड़ी सरकार यही है
...सरकार यही है
आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है
भगवान के घर देर है, अँधेर नहीं है
आना है तो आ...