Are Yaar Meri Tum Bhi Ho
Kishore Kumar & Asha Bhosle
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
अरे, यार मेरी, तुम भी हो गज़ब
घूँघट तो ज़रा ओढ़ो
अहा, मानो कहा, अब तुम हो जवाँ
मेरी जान, लड़कपन छोड़ो
जब मेरी चुनरिया मलमल की
फिर क्यूँ ना फिरूँ झलकी-झलकी
अरे, यार मेरी, तुम भी हो गज़ब
घूँघट तो ज़रा ओढ़ो
अहा, मानो कहा, अब तुम हो जवाँ
मेरी जान, लड़कपन छोड़ो
कोई जो मुझको हाथ लगाएगा, हाथ ना उसके आऊँगी
मैं तेरे मन की लाल परी हूँ रे, मन में तेरे उड़ जाऊँगी
कोई जो मुझको हाथ लगाएगा, हाथ ना उसके आऊँगी
मैं तेरे मन की लाल परी हूँ रे, मन में तेरे उड़ जाऊँगी
तुम परी तो ज़रूर हो
पर बड़ी मशहूर हो
जब मेरी चुनरिया मलमल की
फिर क्यूँ ना फिरूँ झलकी-झलकी
अरे, यार मेरी, तुम भी हो गज़ब
घूँघट तो ज़रा ओढ़ो
अहा, मानो कहा, अब तुम हो जवाँ
मेरी जान, लड़कपन छोड़ो
देख के तरसें लाख ये भँवरे, और इन्हें तरसाऊँगी
तेरी गली की एक कली हूँ, तेरे गले लग जाऊँगी
देख के तरसें लाख ये भँवरे, और इन्हें तरसाऊँगी
तेरी गली की एक कली हूँ, तेरे गले लग जाऊँगी
तुम कली तो ज़रूर हो
पर बड़ी मशहूर हो
जब मेरी चुनरिया मलमल की
फिर क्यूँ ना फिरूँ झलकी-झलकी
अरे, यार मेरी, तुम भी हो गज़ब
घूँघट तो ज़रा ओढ़ो
अहा, मानो कहा, अब तुम हो जवाँ
मेरी जान, लड़कपन छोड़ो
डाल के घूँघटा, रूप को अपने और नहीं मैं छुपाऊँगी
सुंदरी बन के तेरी, बलमवा, आज तो मैं लहराऊँगी
डाल के घूँघटा, रूप को अपने और नहीं मैं छुपाऊँगी
सुंदरी बन के तेरी, बलमवा, आज तो मैं लहराऊँगी
सुंदरी तो ज़रूर हो
पर बड़ी मशहूर हो
जब मेरी चुनरिया मलमल की
फिर क्यूँ ना फिरूँ झलकी–झलकी
अरे, यार मेरी, तुम भी हो गज़ब
घूँघट तो ज़रा ओढ़ो
अरे, मानो कहा, अब तुम हो जवाँ
मेरी जान, लड़कपन छोड़ो
जब मेरी चुनरिया मलमल की
फिर क्यूँ ना फिरूँ झलकी-झलकी
अरे, यार मेरी, तुम भी हो गज़ब
घूँघट तो ज़रा ओढ़ो
अरे, मानो कहा, अब तुम हो जवाँ
मेरी जान, लड़कपन छोड़ो