Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tauba Kaise Hai Nadan Ghunghroo
Lata Mangeshkar
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ओ, तौबा-तौबा, तौबा-तौबा
ओ, तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
एक दिन लेंगे मेरी जान घुँघरू पायल के
तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
शरम के मारे लाल पड़ गया रंग मेरा बादामी
छनक-छनक के गली-गली में करे मेरी बदनामी
घुँघरू पायल के
ओ, तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
कैसे कोई भेद छुपाए
घर का भेदी लंका ढाए
कैसे कोई भेद छुपाए
घर का भेदी लंका ढाए
दे-दे के मैं हारी सारी राम-रहीम की क़समें
ऐसा लगता है, ये निगोड़े नहीं किसी के बस में
हिन्दू हैं ना मुसलमान घुँघरू पायल के
ओ, तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
छुप के गली से कैसे गुजरूँ
छत से मैं नीचे कैसे उतरूँ
छुप के गली से कैसे गुजरूँ
छत से मैं नीचे कैसे उतरूँ
कभी-कभी मैं सोचूँ, इनको फेंकूँ, अभी उतारूँ
टोकने वाली उसी पड़ोसन के मुँह पर दे मारूँ
डरते हैं लोगों के कान घुँघरू पायल के
ओ, तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
तौबा कैसे हैं नादान घुँघरू पायल के
जब छम से ये बज उठते हैं
पग में काँटे से चुभते हैं
हाय, जब छम से ये बज उठते हैं
पग में काँटे से चुभते हैं
मीठा-मीठा दर्द निगोड़ा मेरे मन से निकले
इन्हें निकालूँ पैरों से तो जान बदन से निकले
मेरे दिल के हैं अरमान घुँघरू पायल के
ओ, मेरे दिल के हैं अरमान घुँघरू पायल के
तौबा कैसे हैं नादान (घुँघरू पायल के)
ओ, तौबा कैसे हैं नादान (घुँघरू पायल के)
एक दिन लेंगे मेरी जान (घुँघरू पायल के)
ओ, तौबा कैसे हैं नादान (घुँघरू पायल के)
एक दिन लेंगे मेरी जान (घुँघरू पायल के)
ओ, तौबा कैसे हैं नादान (घुँघरू पायल के)
एक दिन लेंगे मेरी जान (घुँघरू पायल के)