Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yaadon Ka Ek Zonka
Pankaj Udhas
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दर्द चमका रही है तेरी याद
नूर बरसा रही है तेरी याद
दिल की वादी में चाँदनी की तरह
फैलती जा रही है तेरी याद
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद
पहले इतना रोए नहीं थे
पहले इतना रोए नहीं थे
जितना रोए बरसों बाद, बरसों बाद
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद
लम्हा-लम्हा घर उजड़ा है
मुश्किल से एहसास हुआ
लम्हा-लम्हा घर उजड़ा है
मुश्किल से एहसास हुआ
मुश्किल से एहसास हुआ
पत्थर आए बरसों पहले
शीशे टूटे बरसों बाद
पत्थर आए बरसों पहले
शीशे टूटे बरसों बाद
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद
आज हमारी ख़ाक पे दुनिया
रोने-धोने बैठी है
आज हमारी ख़ाक पे दुनिया
रोने-धोने बैठी है
रोने-धोने बैठी है
फूल हुए हैं जाने कैसे
इतने सस्ते बरसों बाद
फूल हुए हैं जाने कैसे
इतने सस्ते बरसों बाद
पहले इतना रोए नहीं थे
पहले इतना रोए नहीं थे
जितना रोए बरसों बाद, बरसों बाद
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद
भूल भी जाओ, किसने तोड़ा
कैसे तोड़ा, क्यूँ तोड़ा
भूल भी जाओ, किसने तोड़ा
कैसे तोड़ा, क्यूँ तोड़ा
कैसे तोड़ा, क्यूँ तोड़ा
ढूँढ रहे हो क्या गलियों में
दिल के टुकड़े बरसों बाद?
ढूँढ रहे हो क्या गलियों में
दिल के टुकड़े बरसों बाद?
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद
दस्तक की उम्मीद लगाए
कब तक, क़ैसर, जीते हम?
दस्तक की उम्मीद लगाए
कब तक, क़ैसर, जीते हम?
दस्तक की उम्मीद लगाए
कब तक, क़ैसर, जीते हम?
कब तक, क़ैसर, जीते हम?
कल का वादा करने वाले
मिलने आए बरसों बाद
कल का वादा करने वाले
मिलने आए बरसों बाद
पहले इतना रोए नहीं थे
पहले इतना रोए नहीं थे
जितना रोए बरसों बाद, बरसों बाद
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद
यादों का एक झोंका आया
हमसे मिलने बरसों बाद