Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tanha Na Apna
Chandan Dass
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तन्हा ना अपने-आप को अब पाइए, जनाब
तन्हा ना अपने-आप को अब पाइए, जनाब
मेरी ग़ज़ल को साथ लिए जाइए, जनाब
तन्हा ना अपने-आप को...
नग़्मों की बारिशों में कहीं भीगने चलें
नग़्मों की बारिशों में कहीं भीगने चलें
मौसम की आरज़ू को ना ठुकराइए, जनाब
मौसम की आरज़ू को ना ठुकराइए, जनाब
मेरी ग़ज़ल को साथ लिए जाइए, जनाब
तन्हा ना अपने-आप को...
रिश्तों को भूल जाना तो आसान है, मगर
रिश्तों को भूल जाना तो आसान है, मगर
पहले ख़ुद अपने-आप को समझाइए, जनाब
पहले ख़ुद अपने-आप को समझाइए, जनाब
मेरी ग़ज़ल को साथ लिए जाइए, जनाब
तन्हा ना अपने-आप को...
ऐसा ना हो, थमे हुए आँसू छलक पड़ें
ऐसा ना हो, थमे हुए आँसू छलक पड़ें
रुख़्सत के वक़्त मुझको ना समझाइए, जनाब
रुख़्सत के वक़्त मुझको ना समझाइए, जनाब
मेरी ग़ज़ल को साथ लिए जाइए, जनाब
तन्हा ना अपने-आप को...
मैं साज़ हूँ ये याद रहे, इस लिए कभी
मैं साज़ हूँ ये याद रहे, इस लिए कभी
मेरे ही शेर मुझको सुना जाइए, जनाब
मेरे ही शेर मुझको सुना जाइए, जनाब
मेरी ग़ज़ल को साथ लिए जाइए, जनाब
जाइए, जनाब, जाइए, जनाब