Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tham Ke Baras Female
Alka Yagnik
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
हो, मुझे महबूब के पास जाना है
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
मुझे महबूब के पास जाना है
देर से पहुँची तो मुझ पे बरसेगा वो
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
मुझे महबूब के पास जाना है
मैं सज-धज के कब तक करूँ इंतज़ार
तू बूँदों की अब रोक ले बौछार
मैं सज-धज के कब तक करूँ इंतज़ार
तू बूँदों की अब रोक ले बौछार
ये माथे की बिंदिया, ये कजरे की धार
है मेरी मोहब्बत का पहला सिंगार
१६ बरस की हुई अब के बरस
मैं १६ बरस की हुई अब के बरस
ओ, मुझे महबूब के पास जाना है
देर से पहुँची तो मुझ पे बरसेगा वो
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
मुझे महबूब के पास जाना है
उधर वो परेशाँ, इधर जाँ जले
तड़प के मेरा दिल हथेली मले
उधर वो परेशाँ, इधर जाँ जले
तड़प के मेरा दिल हथेली मले
ऐ सावन, तू अब छोड़ दे ज़िद भले
जी-भर के बरसना मिला के गले
दिल की ज़ुबाँ तू समझ आज रे बस
हाँ, दिल की ज़ुबाँ तू समझ आज रे बस
ओ, मुझे महबूब के पास जाना है
देर से पहुँची तो मुझ पे बरसेगा वो
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
मुझे महबूब के पास जाना है
चाहत से वाक़िफ़ अगर है तो सुन
मेरी तरह एक सनम तू भी चुन
चाहत से वाक़िफ़ अगर है तो सुन
मेरी तरह एक सनम तू भी चुन
पड़ेगा मोहब्बत से जब वास्ता
ऐ बादल, तू बदलेगा ख़ुद रास्ता
जा रे कहीं, तू कहीं जम के बरस
जा, जा रे कहीं, तू कहीं जम के बरस
ओ, मुझे महबूब के पास जाना है
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
मुझे महबूब के पास जाना है
देर से पहुँची तो मुझ पे बरसेगा वो
थम के बरस, ओ, ज़रा थम के बरस
मुझे महबूब के पास जाना है