Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ghar Kab Aaoge
Diljit Dosanjh
,
Arijit Singh
,
Anu Malik
,
Vishal Mishra
,
Mithoon
,
Javed Akhtar
,
Sonu Nigam
,
Roop Kumar Rathod
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है
कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे
लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना-सूना है
संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है
कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे
लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये दिल सूना-सूना है
ये दिल जो बरसों से था ख़ाली-ख़ाली सा
किसी के आने से सजा दिवाली सा
जगे हैं दरवाज़े किसी की आहट से
सवेरा होता है किसी की करवट से
मैं सोचा करता हूँ यही तन्हाई में
कि चंदा उतरेगा मेरी अँगनाई में
नसीबों वाली ने, कान की बाली ने
चौथ की थाली ने और पूछा है मेहँदी की लाली ने
कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे
लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये दिल सूना-सूना है
संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
कि चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है
कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे
लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना-सूना है
ये पूछो आँखों के झलकते पानी से
बिछड़ता है कोई कहाँ आसानी से
मैं पीछे छोड़ आया दुआएँ करती माँ
कि उससे भी प्यारी मुझे ये धरती माँ
किसी ने धीरे से कहा था, "लौट आना
मैं रस्ता देखूँगी, मुझे ना तड़पाना"
जागती रातों ने, अनकही बातों ने
अधूरे वादों ने और पूछा है उसकी यादों ने
कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे
लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना-सूना है
बड़ी याद आती है किसी की रातों में
कलाई रेशम सी अभी है हाथों में
शायरी जैसी वो लबों पे रहती है
मोहब्बत जैसी वो रगों में बहती है
जो गुड़ियों से खेले, वो गुड़िया याद आए
कि बातों-बातों में उसी की बात आए
मेरे दिलदारों ने, गली-बाज़ारों ने
कि चिट्ठी-तारों ने और पूछा है मेरे यारों ने
कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे
लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये दिल सूना-सूना है
ऐ गुज़रने वाली हवा, बता
मेरा इतना काम करेगी क्या?
मुझे छोड़ के जो चला गया, उसे ढूँढ ला
कोई रहगुज़र या कोई गली
मुझे आज तक तो नहीं मिली
जो मिटा सके ये फ़ासला
जो मिटा सके ये फ़ासला
मेरी सारी जवानी ले गया
और आँख में पानी दे गया
जिसे दोहराऊँगा उम्र-भर
वो ऐसी कहानी दे गया
ऐ गुज़रने वाली हवा, तुझे
है क़सम, ना ऐसे रुला मुझे
मैं कहाँ से लाऊँ वो दिल, बता
जिसे हो क़ुबूल ये अलविदा
मैं वापस आऊँगा, मैं वापस आऊँगा
फिर अपने गाँव में, प्यार की छाँव में
तरसती आँखों से, किसी की बाँहों से
कि घर की राहों से (किया जो वादा था वो निभाऊँगा)
मैं वापस आऊँगा, मैं वापस आऊँगा
मैं वापस आऊँगा (मैं वापस आऊँगा)