Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aanan Faanan
Himesh Reshammiya
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
मैं, जान-ए-मन, हुआ क्या से क्या
धड़का, धड़का, धड़का सा दिल कहता है ये फ़साना
तड़पा, तड़पा, तड़पा सा दिल चाहे तेरे पास आना
एक पल को मुझे देखती शरमाई सी आँखें
आँखों से गुज़राता हुआ मुस्कान का साया
शायद मेरी ख़ामोशी ने है कह दिया तुमसे
वो राज़ जो मैं तुमसे कभी कह नहीं पाया
आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
मैं, जान-ए-मन, हुआ क्या से क्या
आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
ओ, मैं, जान-ए-मन, हुआ क्या से क्या
धड़का, धड़का, धड़का सा दिल कहता है ये फ़साना
तड़पा, तड़पा, तड़पा सा दिल चाहे तेरे पास आना
आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
ये, जान-ए-मन, हुआ क्या से क्या
धड़का, धड़का, धड़का सा दिल कहता है ये फ़साना
तड़पा, तड़पा, तड़पा सा दिल चाहे तेरे पास आना
आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
कल क्या होगा, ये मत सोचो
तुम ये देखो इस शाम के दामन में क्या है
मद्धम-मद्धम सी रोशनियों में धुन पे मचलते जिस्मों पर हल्की सी दमक
लहराती हुई संदल बाँहें, बलखाती हुई रेशम ज़ुल्फ़ें
ये अंग-अंग, ये झलक-झलक, शीशों की खनक
शीशों को छूते नाज़ुक लब जिनमें शाम की सुरख़ी है
हिरनी सी वहशी आँखों में, अंजाने से पैग़ाम बसे
कोई देख के इनको बहके तो इल्ज़ाम किसे?
इन लम्हों के प्यालों में जितनी मस्ती है, सारी की सारी तुम पी लो
इस शाम को जी भर के जी लो, कल जो भी होगा देखेंगे
तेरी मोहब्बत ही मेरी परस्तिश है
मेरी तू हो जाए, मेरी ये कोशिश है
सुन ले मेरी तमन्ना, कहे मेरी ही बनना, ऐ, मेरी नीलम परी
देख मेरी ये बाँहें, देख ले ये निगाहें, हैं कितना प्यार भारी
धड़का, धड़का, धड़का सा दिल कहता है ये फ़साना
तड़पा, तड़पा, तड़पा सा दिल चाहे तेरे पास आना
आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
मुझको तेरी आवाज़ से ख़ुशबू आती है
और ख़ुशबू में रंग दिखाई देते हैं
तू जब नहीं है तब भी तू है साथ मेरे
मीलों से छूते हैं तुझको हाथ मेरे
वो जो तेरी साँसों में हैं घुले हुए
कहीं रहूँ, वो गीत सुनाई देते हैं
बादल, तितली, कलियाँ, लहरें, फूल, हवा
ये सब तेरे रूप दिखाई देते हैं
मैं हूँ, तेरा नाम है, तेरी बातें हैं
हर पल दोहराता तेरा अफ़साना हूँ
मुझको तो अब होश नहीं है
तू ही बता, सब कहते हैं, "मैं तेरा दीवाना हूँ?"
दिल जिसे ढूँढे है, तू वही दिलकश है
दिल जिसे माँगे है, तू वही मह-वश है
तुझको एक दिन है पाना, दिल का ये है तराना
हर सुबह, हर शाम है, तुझको ही याद करना
तेरी ही बातें करना, मेरा यही काम है
धड़का, धड़का, धड़का सा दिल कहता है ये फ़साना
तड़पा, तड़पा, तड़पा सा दिल चाहे तेरे पास आना
हो, आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
मैं, जान-ए-मन, हुआ क्या से क्या
धड़का, धड़का, धड़का सा दिल कहता है ये फ़साना
तड़पा, तड़पा, तड़पा सा दिल चाहे तेरे पास आना
आनन-फ़ानन हुआ क्या से क्या
मैं, जान-ए-मन, हुआ क्या से क्या