Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Satyanarayan Aarti
Song, Sanjivani Bhelande
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जय लक्ष्मी रमणा (स्वामी श्री लक्ष्मी रमणा)
सत्यनारायण स्वामी (सत्यनारायण स्वामी)
जन पातक हरणा
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
रत्न जड़ित सिंहासन
अद्भुत छवि राजे (स्वामी अद्भुत छवि राजे)
नाद करत निरंजन (नाद करत निरंजन)
घंटा ध्वनि बाजे
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
प्रकट भए कलिकारण
द्विज को दरस दियो (स्वामी द्विज को दरस दियो)
बूढ़ा ब्राह्मण बनकर (बूढ़ा ब्राह्मण बनकर)
कंचन महल कियो
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
दुर्बल भील कुठारी
जिन पर कृपा करी (स्वामी जिन पर कृपा करी)
चंद्रचूड़ एक राजा (चंद्रचूड़ एक राजा)
तिनकी विपत्ति हरि
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
वैश्य मनोरथ पायो
श्रद्धा तज दीन्ही (स्वामी श्रद्धा तज दीन्ही)
सो फल भोग्यो प्रभुजी (सो फल भोग्यो प्रभुजी)
फिर स्तुति किन्ही
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
भाव भक्ति के कारण
छिन-छिन रूप धरयो (स्वामी छिन-छिन रूप धरयो)
श्रद्धा धारण किन्ही (श्रद्धा धारण किन्ही)
तिनके काज सरो
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
ग्वाल-बाल संग राजा
बन में भक्ति करी (स्वामी बन में भक्ति करी)
मनवांछित फल दीन्हो (मनवांछित फल दीन्हो)
दीन दयालु हरि
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
चढत प्रसाद सवायो
कदली फल मेवा (स्वामी कदली फल मेवा)
धूप-दीप-तुलसी से (धूप-दीप-तुलसी से)
राजी सत्यदेवा
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
सत्यनारायणजी की आरती
जो कोई नर गावे (स्वामी जो कोई नर गावे)
तन-मन सुख-संपत्ति (तन-मन सुख-संपत्ति)
मनवांछित फल पावे
(ॐ जय लक्ष्मी रमणा)
जय लक्ष्मी रमणा स्वामी श्री लक्ष्मी रमणा
सत्यनारायण स्वामी सत्यनारायण स्वामी
जन पातक हरणा
ॐ जय लक्ष्मी रमणा
ॐ जय लक्ष्मी रमणा
ॐ जय लक्ष्मी रमणा