Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ghalat Fehmi / Jo Tu Na Mila
JalRaj
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐसा नहीं कहीं कोई, है ग़लतफ़हमी जो बनी है
खोया नहीं अपनापन, एहसास की राह चुनी है
ऐसा नहीं कहीं कोई, है ग़लतफ़हमी जो बनी है
खोया नहीं अपनापन, एहसास की राह चुनी है
क्यूँ दिया दर्द हमें? हम आज तलक ना समझे
बुरे हैं क्या इतने तुम आ ना सके जो मिलने?
सोचा तुम्हें जो रात-दिन
तरसती हैं निगाहें मेरी, तकती हैं राहें तेरी
सुन कभी आहें मेरी
ये कैसे मैं बताऊँ तुझे, सोती नहीं आँखें मेरी
कटती नहीं रातें मेरी?
तरसती हैं निगाहें मेरी, तकती हैं राहें तेरी
चाहिए पनाह तेरी
ये कैसे मैं बताऊँ तुझे, सोती नहीं आँखें मेरी
कटती नहीं रातें मेरी?
ढल नहीं जाते, पल नहीं जाते
डूबती हैं साँसें, दिल ऐसे भर जाते
जाते हुए लम्हों को पास बुलाता है
थोड़ी सी भी दूरी दिल सह नहीं पाता है
सब हैं दिखावे, झूठे बहलावे
एक ही क़दम लाए १००-१०० पछतावे
बेख़बर था ज़रा, पर ना था बेवफ़ा, यारा
बेपनाह चाहता था तुझे दिल मेरा, यारा
सच था या ग़लतफ़हमी, पर ख़ाब नहीं जुड़ पाते
दुख देते, जाँ लेते हैं, तरस ज़रा नहीं खाते
प्यार था, वक्त नहीं जो बीत गया दो पल में
तू बन के याद रहे, फ़रियाद रहेगा दिल में
सोचा, कहूँगा एक दिन