Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Lakhon Tare Aasman Per
Lata Mangeshkar & मुकेश
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
लाखों तारे आसमान में, एक मगर ढूँढे ना मिला
देख के दुनिया की दिवाली, दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
लाखों तारे आसमान में, एक मगर ढूँढे ना मिला
एक मगर ढूँढे ना मिला
किस्मत का हैं नाम, मगर हैं काम ये दुनिया वालों का
फूँक दिया हैं चमन हमारे ख़्वाबों और ख़यालों का
जी करता हैं खुद ही घोंट दे, अपने अरमानों का गला
देख के दुनिया की दिवाली, दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
१००-१०० सदियों से लंबी ये ग़म की रात नहीं ढलती
इस अंधियारें के आगे अब, ऐ, दिल एक नहीं चलती
हँसते ही लुट गई चाँदनी और उठते ही चाँद ढला
देख के दुनिया की दिवाली, दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
मौत हैं बेहतर इस हालत से, नाम हैं जिसका मजबूरी
कौन मुसाफ़िर तय कर पाया दिल से दिल की ये दूरी?
काँटों ही काँटों से गुज़रा, जो राही इस राह चला
देख के दुनिया की दिवाली, दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला
लाखों तारे आसमान में, एक मगर ढूँढे ना मिला
देख के दुनिया की दिवाली, दिल मेरा चुपचाप जला
दिल मेरा चुपचाप जला