Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tu Akela Nahi
Fazal Memon
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
परेशानियों से मैं था गुज़र रहा, लगने लगा जैसे अकेला
पूछता रहा ख़ुद से, "क्यूँ मुझे ही ये मिला?"
फिर उठाया काग़ज़ और मैं लिखने लगा
लफ़्ज़ों में दर्द है, तू देख ले ज़रा
मेरे अंदर का शोर काग़ज़ पे सुर बन गया
आजू-बाजू इतने सारे लोग, पर मेरे जैसा कोई ना मिला
ग़म भी अगर मैं बाँट देता, पर ऐसा कौन जो समझता?
आज सुन रहे हो तुम मेरे गाने, कल कोई नहीं था यहाँ
उम्मीद लगा के बस चलता रहा, चलता रहा, चलता रहा
बस चलता रहा, बस चलता रहा
गुम गया था मैं इन रस्तों में, नाराज़गी छाई थी हर लम्हों में
आँसू गिरते रहे इन पन्नों पे, पर मानी ना हार कभी ग़मों से
चंद लोग थे आस-पास मेरे, जो देखना चाहते थे ख़ुश मुझे
ख़ुदा से माँगता हूँ अगर कुछ आज तो माँगता बस हूँ उनके लिए
उसने दिया है बे-हिसाब मुझे
पूरे करने मेरे ख़्वाब
रोज़ देता है नया दिन मुझे
छोड़ देता अगर उम्मीद कल तो कैसे सुनते हम आज मुझे
मैं बस यही चीज़ कहना चाहता हूँ
"कल की फ़िकर में तू आज मत बिगाड़
फूल है तू, चल खिल जा ज़रा"
उम्मीद लगा के बस चल दे ज़रा, चल दे ज़रा, चल दे ज़रा
तू चल दे ज़रा, तू चल दे ज़रा