Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Rozaana
JalRaj
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
गुस्ताख़ दिल धीमा पड़ा है
आख़िर क्या सोचता, क्या चाहता है?
ज़ाहिर कर दे ज़रा, ऐ दिल, यूँ ना देर कर
नादान दिल, लब पे पड़े हैं ताले
कैसे कहें? कितना इसे सँभालें?
हम जी रहे हैं बस तुम्हें देखकर
होके यूँ ही बेसबर
तन्हाइयों में रात-भर
रोज़ाना दिल की दीवारों पे
तेरे नाम के आगे मेरा नाम लिखता हूँ
रोज़ाना क्यूँ ख़्वाह-मख़ाह ही मैं
तकिए तले तेरी तस्वीर रखता हूँ?
भीगे पड़े हैं ख़्वाहिशों के बादल
बेसुध खड़े मनमानियों में आकर
रोके हुए हर लफ़्ज़ को होंठ पर
लम्हे गिनें अब उँगलियों पे छुपकर
धड़कन मेरी भी पूछती है अक्सर
"गुम है कहाँ? ऐ दिल, ज़रा शोर कर"
होके यूँ ही बेख़बर
ख़ामोशियों में रात-भर
रोज़ाना दिल की दीवारों पे
तेरे नाम के आगे मेरा नाम लिखता हूँ
रोज़ाना क्यूँ ख़्वाह-मख़ाह ही मैं
तकिए तले तेरी तस्वीर रखता हूँ?
रोज़ाना जब आईना देखूँ
तेरे लिए ही तो थोड़ा सँवरता हूँ
रोज़ाना यूँ रू-ब-रू होके
तेरे ख़यालों से हर पल गुज़रता हूँ
होके यूँ ही बेफ़िकर
बेचैनियों में रात-भर
रोज़ाना दिल की दीवारों पे
तेरे नाम के आगे मेरा नाम लिखता हूँ
रोज़ाना क्यूँ ख़्वाह-मख़ाह ही मैं
तकिए तले तेरी तस्वीर रखता हूँ?
रोज़ाना जब आईना देखूँ
तेरे लिए ही तो थोड़ा सँवरता हूँ
रोज़ाना यूँ रू-ब-रू होके
तेरे ख़यालों से हर पल गुज़रता हूँ