Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hadd Kar De
Varun Grover, Neeti Mohan, Shankar-Ehsaan-Loy
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हे, फागुन आयो रे, आयो रे, आयो रे
आयो रे
यूँ हम पे है चढ़ा अबीरा प्रेम का
कि मन रंगों का होवे दरिया
हाँ, दिल में गाए रे फ़क़ीरा प्रेम का
कि कान्हा सा बना रे साँवरिया
हो, दरस ना दे, पर आँख में डोले, मन गद-गद कर दे
जग थिरक-थिरक, थिरक-थिरक झूमे रे
हो, हद कर दे, पिया, हद कर दे रे
हर सरहद को रद्द कर दे रे
(हद कर दे, पिया, हद कर दे रे)
(हर सरहद को रद्द कर दे रे)
हो, यूँ हम पे है चढ़ा अबीरा प्रेम का
ये मन रंगों का होवे दरिया
(मुझे रंग दे, आज रंग दे)
(रंग-रंग, रंग दे, आज रंग दे)
(आज रंग दे, आज रंग दे)
(तन-मन रंग दे, आज रंग दे)
(आज रंग दे, आज रंग दे)
(रंग-रंग, रंग दे, आज रंग दे)
तेरे नाम का लाल उड़ा यूँ, लाल हुआ फागुन
लाल है काया, लाल है माया, लाल ही दिल की धुन
होंठ की लाली काँच की प्याली पे ऐसी साजे
जैसे तेरा एक मंतर मेरे अंदर बाजे
ना सोई, ना जागी, जो तुझसे है लागी
सब कनक-कनक, कनक-कनक कनके रे
हो, हद कर दे, पिया, हद कर दे रे
हर सरहद को रद्द कर दे रे
(हद कर दे, पिया, हद कर दे रे)
(हर सरहद को रद्द कर दे रे)
(आज रंग दे, आज रंग दे)
(तन-मन रंग दे, आज रंग दे)
(आज रंग दे, आज रंग दे)
(रंग-रंग, रंग दे, आज रंग दे)
हद कर दे, पिया, हद कर दे रे
(आज रंग दे, आज रंग दे)
(तन-मन रंग दे, आज रंग दे)
हर सरहद को रद्द कर दे रे
(आज रंग दे, आज रंग दे)
(तन-मन रंग दे, आज रंग दे)
हर सरहद को रद्द कर दे रे
हद कर दे, पिया, हद कर दे रे
हर सरहद को रद्द कर दे रे (हद कर दी)
(हद कर दी)