Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hum Matwale Naujawan Sharaarat
Kishore Kumar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हम मतवाले नौजवाँ, मंज़िलों के उजाले
लोग करें बदनामी, कैसे ये दुनिया वाले
करें भलाई हम, बुरे बनें हर-दम
इस जहाँ की रीत निराली
प्यार को समझें, हाय रे, हाय, सितम
हम मतवाले नौजवाँ...
हम धूल में लिपटे सितारे
हम ज़र्रे नहीं, हैं अंगारे
नादाँ है जहाँ, समझेगा कहाँ
हम नौजवाँ के इशारे
जब-जब झूम के निकलें हम, जान के पड़ जाएँ लाले
लोग करें बदनामी, कैसे ये दुनिया वाले
हम मतवाले नौजवाँ...
हम रोते दिलों को हँसा दें
दुख-दर्द की आग बुझा दें
बेचैन नज़र, बेताब जिगर
हम सबको को गले से लगा लें
हम मन-मौजी शहज़ादे, दुखियों के रखवाले
लोग करें बदनामी, कैसे ये दुनिया वाले
करें भलाई हम, बुरे बनें हर-दम
इस जहाँ की रीत निराली
प्यार को समझें, हाय रे, हाय, सितम
हम मतवाले नौजवाँ, मंज़िलों के उजाले
लोग करें बदनामी, कैसे ये दुनिया वाले