Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Belafz Baatein
Prem & Hardeep feat. Mohammed Irfan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आँखें, रातें, तारे
रुसवा हैं आपस में सारे
ख़ुद के आगे हारे
दिल दोनों क़िस्मत के मारे
दूर हैं तुम और मैं बैठे
फ़ासले कोई तो आ के मिटा दे
फिर कहीं मिल जाए जो आ के
रास्ता कोई हमें वो बता दे
बेख़्वाब आँखें, बेताब रातें, बेलफ़्ज़ हैं बातें
बेदम हैं साँसें, बेमन हवाएँ, बेलफ़्ज़ हैं बातें
मरते-मरते जिए तेरे बिन थे
हँसते-हँसते रो दिए
समझे हम ये जो खो गए तुझ से
अब ये रस्ते रो दिए
बार-बार नज़रों से
प्यार तेरा बह रहा मेरे
इंतज़ार तेरा है ये