Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jai Ambe Gauri
Palak Muchhal
Popularity · Low
+
Magahi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निसदिन ध्यावत
मैया जी को सब दिन सेवत
हरि, ब्रह्मा, शिवरी, ॐ जय अम्बे गौरी
(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
(तुमको निसदिन ध्यावत)
(तुमको निसदिन ध्यावत)
(हरि, ब्रह्मा, शिवरी, ॐ जय अम्बे गौरी)
माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को (टीको मृगमद को)
उज्ज्वल से दो नैना (उज्ज्वल से दो नैना)
चंद्रवदन नीको (ॐ जय अम्बे गौरी)
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजे (रक्ताम्बर राजे)
रक्तपुष्प गल माला (रक्तपुष्प गल माला)
कंठन पर साजे (ॐ जय अम्बे गौरी)
केहरि वाहन राजत खड्ग, खप्पर धारी (देवी, खड्ग, खप्पर धारी)
सुर, नर, मुनिजन सेवत (सुर, नर, मुनिजन सेवत)
तिनके दुखहारी (ॐ जय अम्बे गौरी)
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती (नासाग्रे मोती)
कोटिक चंद्र दिवाकर (कोटिक चंद्र दिवाकर)
सम राजत ज्योति (ॐ जय अम्बे गौरी)
शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती (देवी, महिषासुर घाती)
धूम्र विलोचन नैना (धूम्र विलोचन नैना)
निसदिन मदमाती (ॐ जय अम्बे गौरी)
चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे (देवी, शोणित बीज हरे)
मधु-कैटभ दोउ मारे (मधु-कैटभ दोउ मारे)
सुर भयहीन करे (ॐ जय अम्बे गौरी)
ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी (देवी, तुम कमला रानी)
आगम-निगम बखानी (आगम-निगम बखानी)
तुम शिव पटरानी (ॐ जय अम्बे गौरी)
६४ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरो (देवी, नृत्य करत भैरो)
बाजत ताल, मृदंगा (बाजत, ताल मृदंगा)
अरु बाजत डमरू (ॐ जय अम्बे गौरी)
तुम हो जग की माता, तुम ही हो भरता (देवी, तुम ही हो भरता)
भक्तन की दुख हरता (भक्तन की दुख हरता)
सुख-संपति करता (ॐ जय अम्बे गौरी)
भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी (देवी, वर मुद्रा धारी)
मनवांछित फल पावत (मनवांछित फल पावत)
सेवत नर-नारी (ॐ जय अम्बे गौरी)
कंचन थाल विराजत, अगर, कपूर, बाती (देवी, अगर, कपूर, बाती)
श्री मालकेतु में राजत (श्री मालकेतु में राजत)
कोटि रतन ज्योति (ॐ जय अम्बे गौरी)
श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावे (देवी, जो कोई नर गावे)
कहत शिवानंद स्वामी (कहत शिवानंद स्वामी)
"सुख-संपत्ति पावे" (ॐ जय अम्बे गौरी)
(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
(तुमको निसदिन ध्यावत)
(तुमको निसदिन ध्यावत)
(हरि, ब्रह्मा, शिवरी, ॐ जय अम्बे गौरी)
(ॐ जय अम्बे गौरी, ॐ जय अम्बे गौरी)