Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mausam Ki Tarah
Anand-Milind, Manohar Udhas, Alka Yagnik, Altaf Raja, Minalini Singh, Alka Ashlesha
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दुनिया की तरह, रस्मों की तरह
वादों की तरह, क़समों की तरह
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
दुनिया बदलती है, मौसम बदलते है
लेकिन मेरे दिल को बदल नहीं पाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
क्या मोहब्बत की अदा भुल गए?
कैसे दिलबर हो वफ़ा भुल गए
आसमानों के आगे तुमने वादा किया है
दिल के बदले में मैंने प्यार तुमको दिया है
धरती की, अंबर की क़सम
मुझको है तेरे सर की क़सम
नज़रे बदलती है, सपने बदलते है
लेकिन मेरी धड़कन को तुम धड़काओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
सनम, ये चाँद तो क्या, चाँदनी का मुँह नहीं देखा
तुम्हारे वास्ते मैंने खुशी का मुँह नहीं देखा
तुम्हारी आरज़ू की प्यास में है कुछ मिठास इतनी
मैं प्यासी ही रही, लेकिन नदी का मुँह नहीं देखा
तुम्हारे प्यार में कुछ इस तरह पागल हुई, जानम
तुम्हारे प्यार में कुछ इस तरह पागल हुई, जानम
तुम्हें देखा है जबसे, फिर किसी का मुँह नहीं देखा
मेरी पहली तमन्ना, आख़िरी प्यार हो तुम
रूह मे बस गए हो, मेरे दिलदार हो तुम
ऐसे ही तुम्हें चाहूँगा मैं
तुम्हें दुल्हन भी बनाऊँगा मैं
सेहरे बदलते है, खुशबू बदलती है
पल-पल मेरी साँसों को तुम महकाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
बेक़रारी की हद से गुज़र जाऊँगी
आग होगी जिधर, मैं उधर जाऊँगी
मैंने तुमसे मोहब्बत का वादा किया
ये मत सोचो के दुनिया से डर जाऊँगी
बेवफ़ाई का तूफ़ान आने तो दो
बेवफ़ाई का तूफ़ान आने तो दो
पंखुड़ी की तरह मैं बिखर जाऊँगी
तुमने धोका दिया तो कुछ भी कर जाऊँगी मैं
तुम जुदा जो हुए तो देखो मर जाऊँगी मैं
मेरी मंज़िल तेरी राहों में है
मेरी जन्नत तेरी बाँहों में है
राही बदलते हैं, रस्ते बदलते हैं
मैं दौड़ के आऊँगा जो मुझको बुलाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे?
बदल तो ना जाओगे?
बदल तो ना जाओगे?
बदल तो ना जाओगे?