Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Sapnon Ka Raja (Chalte Chalte / Soundtrack Version)
Shailendra Singh
,
Sulakshana Pandit
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
सपनों का राजा कोई
मन में था जिस को बसाया
आज हमें मिल गया है
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
सपनों की रानी कोई
मन में थी जो समाई
आज हमें मिल गई है
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
आँखें मेरी बेचैन सी तुझ को, पिया, हैं निहारती
"पिछले जनम के साथी हैं हम," साँसें यही हैं पुकारती
धड़कन में तुम ऐसे बसे, आने लगा है क़रार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
तुम्हारा जो दिल गया हम को मिल, और हमें क्या चाहिए?
हाथों में हाथ, सदियों का साथ, और हमें क्या चाहिए?
आँसू भी अब हँसने लगे, जागी ख़ुशियाँ हज़ार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
एक आस है, एक प्यास है, सपने हमारे एक हैं
सब दुख तुम्हारे अब हैं हमारे, ख़ुशियाँ हमारी एक हैं
हम क्या मिले, फूल हैं खिले, सारा जहाँ है बहार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
सपनों का राजा कोई (सपनों की रानी कोई)
मन में था जिस को बसाया (मन में थी जो समाई)
आज हमें मिल गया है (आज हमें मिल गई है)
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार
यही है, यही है, यही है मेरा प्यार