Hum Tum Yug Yug Se
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
हम-तुम युग-युग से ये गीत मिलन के
गाते रहे हैं, गाते रहेंगे
हम-तुम जग में जीवन-साथी बन के
आते रहे हैं, आते रहेंगे
हम-तुम युग-युग से ये गीत मिलन के
गाते रहे हैं, गाते रहेंगे
हम-तुम...
जब-जब हमने जीवन पाया
जब-जब ये रूप सजा, सजना
हर बार तुम्हीं ने माँग भरी
तुम ने ही पहनाए कंगना
हम फूल बने या राख हुए
पर साथ नहीं छूटा अपना
हर बार तुम ही तुम आन बसे
इन आँखों में बन के सपना
हम-तुम युग-युग से ये गीत मिलन के
गाते रहे हैं, गाते रहेंगे
हम-तुम...
सावन में जब कभी भी
ये बादल गगन पे छाए
बिजली से डर गए तुम
डर कर क़रीब आए
फिर क्या हुआ बताओ?
बरसात थम ना जाए
बरसात थम ना जाए
युग-युग से ये गीत मिलन के
गाते रहे हैं, गाते रहेंगे
हम-तुम...
जग ये बंधन ना तोड़ सका
हम तोड़ के हर दीवार मिले
इस जनम-जनम की नदिया के
इस पार मिले, उस पार मिले
भगवान ने पूछा, "माँगो तो
तुम को सारा संसार मिले"
पर हम ने कहा, "संसार नहीं
हम को साजन का प्यार मिले"
हम-तुम युग-युग से ये गीत मिलन के
गाते रहे हैं, गाते रहेंगे