Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Kaise Kahoon Main Baat
Asha Bhosle
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कैसे कहूँ मैं बात जिया की, साँवरिया?
प्यार में तेरे हो गई मैं तो बावरिया
कैसे कहूँ मैं बात जिया की, साँवरिया?
प्यार में तेरे हो गई मैं तो बावरिया
आज नहीं दिल बस में, बस गया तू नस-नस में
डूब गई मेरी प्यासी अखिया प्रीत के मीठे रस में
छलकन लागी लाज-शरम की गागरिया
प्यार में तेरे हो गई मैं तो बावरिया
नैन हँसे, दिल धड़के, अंग-अंग मेरा फड़के
तूने किया वो जादू मुझ पर, रह गई ख़ुद से बिछड़ के
छम-छम बोले मेरी ख़ुशी की झाँझरिया
प्यार में तेरे हो गई मैं तो बावरिया
तूने जिया में डारी एक नई चिंगारी
मधुर मिलन के खेल में, साजन, तू जीता, मैं हारी
बाजन लागी प्यार की मन में बाँसुरिया
प्यार में तेरे हो गई मैं तो बावरिया
कैसे कहूँ मैं बात जिया की, साँवरिया?
प्यार में तेरे हो गई मैं तो बावरिया