Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Kismat Ke Khel Nirale
Ravi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत का लिखा कौन टाले, मेरे भैया?
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के हाथ में दुनिया की डोर है
क़िस्मत के आगे तेरा कोई ना ज़ोर है
सब कुछ है उसी के हवाले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत में लिखा है जो सुख का सवेरा
कब तक रहेगा ये ग़म का अँधेरा?
एक दिन तो मिलेंगे उजाले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
ये सच्चा तीर्थ, ऊँचा हिमालय
ये मन का मंदिर, सुख का शिवालय
धूनी यहीं पे तू रमाले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
दुनिया में प्राणी क्या-क्या सपने सजाए
क़िस्मत की आँधी उन्हें पल में मिटाए
बिगड़ी को कौन संभाले, मेरे भैया?
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत का लिखा कौन टाले, मेरे भैया?
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया
क़िस्मत के खेल निराले, मेरे भैया