Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Rangrez
Arjun Kanungo
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मिलो दोबारा किसी दिन मुझे
निगाहों में साज़िशें लिए
यूँ ही ज़रा मेरे पास आओ तुम
मोहब्बत की बारिशें लिए
इन सादा-सादा बेरंगियों में
कोई रंग आ के लगा जाओ तुम
कभी आओ तुम, कभी आओ तुम (कभी आओ)
रंगरेज़ मेरे, रंगरेज़ मेरे, कभी आओ तुम, हो
कभी आओ तुम, कभी आओ तुम
रंगरेज़ मेरे, रंगरेज़ मेरे, कभी आओ तुम, हो
तेरे ख़यालों की एक सड़क है
जिस पे संग तेरे चलता हूँ मैं
मैं बनके सूरज, तुझी में निकलूँ
और तुझ में ही जलता हूँ मैं
मेरे धूप-धूप इन मौसमों पे कभी
शाम की तरह छा जाओ तुम
कभी आओ तुम, कभी आओ तुम (कभी आओ)
रंगरेज़ मेरे, रंगरेज़ मेरे, कभी आओ तुम, हो
हवा में घुल के तू ख़ुशबुओं सी
ज़ुल्फ़ की तरह मुझ पे बिख़र
तू भीगे बादल की सीढ़ियों से
मेरी आँखों की छत पे उतर
अपनी बूँद-बूँद चाहत की बरसात में
मुझको पूरा भीगा जाओ तुम
कभी आओ तुम, कभी आओ तुम
रंगरेज़ मेरे, रंगरेज़ मेरे, कभी आओ तुम, हो
कभी आओ तुम, कभी आओ तुम
रंगरेज़ मेरे, रंगरेज़ मेरे, कभी आओ तुम, हो