Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Nah Woh Main
Shreya Ghoshal
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हम जो दीवाने थे कभी
अब वो दीवाने हम नहीं
साँसों से छूटा है धड़कन का वास्ता कहीं
हाँ, कहीं
Mmm, लफ़्ज़ों के धागे खुल गए (धागे खुल गए)
अब वो कहानी हम नहीं
हाँ, सब बीती हैं बातें
कोई दिलासा तक नहीं, है नहीं
आँखों तले बैठे दो भीगे-भीगे चेहरे हैं
वहीं ठहरे हैं
यादों वाले सारे किनारे बड़े गहरे हैं
हम जो तैरे हैं
ना वो मैं, ना वो तुम
ना वो पहली सी हैं बातें
ना वो दिन, दोपहर
ना वो शबनमी सी रातें
ना वो पहली सी हैं बातें
ना वो शबनमी सी रातें
हाँ, पल जो हँसाते थे कभी (हँसाते थे कभी)
अब वो रुलाते तक नहीं
Hmm, अब क्या हो, कब क्या हो
कोई ठिकाना ही नहीं, है नहीं
हाँ, सजदे में थे हमारे जो
अब वो ख़ुदा से कम नहीं (ख़ुदा से कम नहीं)
हम उनसे पूछें क्या?
कोई बहाना भी नहीं, है नहीं
बिना वजह रूठे यूँ पागल बने बैठे हैं
ऐसे कैसे हैं?
जाने कहाँ देखो सितारों जैसे टूटे हैं
कहाँ छूटे हैं?
ना वो मैं, ना वो तुम
ना वो पहली सी हैं बातें
ना वो दिन, दोपहर
ना वो शबनमी सी रातें
ना वो पहली सी हैं बातें
ना वो शबनमी सी रातें
ना वो मैं, ना वो तुम
हाँ, हाँ, ना वो तुम