Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bhaj Govinda Jai Gopala
Hari Om Sharan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज मुरली-मनोहर, नंदलाला
भज मुरली-मनोहर, नंदलाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
मधुर मनोहर साँवरे, श्री हरि नंद किशोर
नैना दर्शन बाँवरे, दीजै चरणन ठौर
मधुर मनोहर साँवरे, श्री हरि नंद किशोर
नैना दर्शन बाँवरे, दीजै चरणन ठौर
मन वैरागी नाम का तेरे
मन वैरागी नाम का तेरे
नटवर, दीन दयाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज मुरली-मनोहर नंदलाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
नाम तेरा भवतारणहारा, दुख-भंजन, सुखकारी
जिसने भी हृदय में धारा, उनकी विपदा टारी
नाम तेरा भवतारणहारा, दुख-भंजन, सुखकारी
जिसने भी हृदय में धारा, उनकी विपदा टारी
हे हितकारी, साजन मेरे
हे हितकारी, साजन मेरे
कष्ट मिटाने वाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज मुरली-मनोहर, नंदलाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
सब घट अंतर ज्योत तुम्हारी, तू सब खेल खिलावे
तेरा दर्शन, श्याम मुरारी, कोई विरला पावे
सब घट अंतर ज्योत तुम्हारी, तू सब खेल खिलावे
तेरा दर्शन, श्याम मुरारी, कोई विरला पावे
जनम-जनम का साथी तू ही
जनम-जनम का साथी तू ही
तू जग का रखवाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज मुरली-मनोहर, नंदलाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला
भज गोविन्दा, जय गोपाला