Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aaj Na Chhodenge
Lata Mangeshkar, Kishore Kumar, R.D. Burman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ओय, बाबुआ (होली है)
ओय, सा-रा-रा-रा
होय-होय, होय-होय
ओय, सा-रा-रा-रा
होय-होय, होय-होय
Hey, आज ना छोड़ेंगे...
हाँ, आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली
खेलेंगे हम होली
चाहे भीगे...
चाहे भीगे तेरी चुनरिया
चाहे भीगे रे चोली
होय, खेलेंगे हम होली (होली है)
अपनी-अपनी क़िस्मत है ये
कोई हँसे, कोई रोए, हाँ, कोई हँसे, कोई रोए
ओ, रंग से कोई अंग भिगोए रे
कोई अँसुवन से नैन भिगोए, ओ, अँसुवन से नैन भिगोए
रहने दो ये बहाना
क्या करेगा ज़माना?
हो, तुम हो कितनी भोली
(होय, खेलेंगे हम होली)
आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली
खेलेंगे हम होली
ऐसे नाता तोड़ गए हैं
मुझसे ये सुख सारे, हाँ, मुझसे ये सुख सारे
ओ, जैसे जलती आग किसी बन में
छोड़ गए बंजारे, हाँ, छोड़ गए बंजारे
दुख है एक चिंगारी
भर के ये पिचकारी
हो, आई मस्तों की टोली
(होय, खेलेंगे हम होली)
आज ना छोड़ेंगे...
हाँ, आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली
होय, खेलेंगे हम होली
चाहे भीगे तेरी चुनरिया
चाहे भीगे रे चोली
खेलेंगे हम होली
(होली है)