Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana, From ''Chhoti Bahen''
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना
देखो ये नाता निभाना निभाना
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना भैया मेरे
ये दिन ये त्यौहार खुशी का
पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे
बहन लगाए मंगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना सुहाना
भैया मेरे भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना भैया मेरे
आ आ आ
बाँध के हमने रेशम डोरी
तुमसे वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो सांस के जैसे
पर जीवन भर जाए न तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना ज़माना
भैया मेरे भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना भैया मेरे
शायद वो सावन भी आए
जो पहला सा रंग न लाए
बहन पराए देश बसी हो
अगर वो तुम तक पहुँच न पाए
याद का दीपक जलाना जलाना
भैया मेरे भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना