Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mera Hriday Tum
Aishwarya Anand
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मेरा हृदय तुम, हो श्वास तुम ही
रहती सदा हो मेरे पास तुम ही
अर्धांग मेरे, आराध्य तुम हो
सिंदूर तुम ही, सौभाग्य तुम हो
क्षण-भर भी तुमसे दूर हो जाऊँ, समय ना बीते
सीते, मेरी प्रिय तुम, सीते
सीते, मेरी प्रिय तुम, सीते
मेरे राम, मेरे प्रियवर, राम
मेरे राम, मेरे प्रियवर, राम
नैनों में तुम अंजन भरो मेरे नाम का
अस्तित्व तुमसे है तुम्हारे राम का
मीत बनके रखते मेरा मान हो
निष्प्राण से तुम बिन मैं, तुम मेरे प्राण हो
प्रेम ये ना कम कभी हो, जो भी हो परिणाम
मेरे राम, मेरे प्रियवर, राम
मेरे राम, मेरे प्रियवर, राम
सीते, मेरी प्रिय तुम, सीते
सीते, मेरी प्रिय तुम, सीते
रोम-रोम में राम का आभास हो
प्रेम-पावन मन की तुम ही प्यास हो
चलती हो बनके संग जीवन-संगिनी
मैं धन्य हूँ, तुम हो मेरी अर्धांगिनी
प्रेम की परिभाषा तुमसे सारा जग ये सीखे
सीते, मेरी प्रिय तुम, सीते
सीते, मेरी प्रिय तुम, सीते
मेरे राम, मेरे प्रियवर, राम
मेरे राम, मेरे प्रियवर, राम
फूलों के सब दल, नदियों की कल-कल
अंबर के जल-थल, बादल के काजल
सागर ये गहरे, अल्हड़ सी लहरें
सपने सुनहरे इस क्षण को ठहरें
झूमेगा जग, होंगे समक्ष एक दूजे के सिया-राम
सिया-राम, मिलने चले सिया-राम
सियाराम, मिलने चले सिया-राम
सिया की धरा पर पग धरे रघुवीर यूँ
जैसे सिया से मिलने को वो अधीर हों
वैदेही से नहीं हैं विलग रघुवर कभी
ले आई है यह शुभ समय नियति अभी
कण-कण करें अगवानी राम की, धन्य मिथिला धाम
श्री राम, सीता-पति श्री राम
श्री राम, सीता-पति श्री राम
दिव्य रूप और रंग छवि लावण्य है
दृष्टि थमि, श्री राम भी अब दंग हैं
माथे अलौकिक तेज मुख मुस्कान है
सिया है रमी, अब सामने श्री राम हैं
झूमेगा जग, होंगे सम्मुख एक दूजे के सिया-राम
सियाराम, होंगे सम्मुख सिया-राम
सियाराम, होंगे सम्मुख सिया-राम
Hi everyone, this is Mohit Lalwani
उम्मीद करता हूँ कि आपको ये गाना अच्छा लगा
Subscribe to the channel
नीचे एक bell icon बना हुआ है छोटा सा
उसको आप अगर click करेंगे तो जितनी भी हमारी अगली videos हैं
वो आपको मिलती रहेंगी
ऐसे ही प्यार करते रहिए
Lots of love
राधे-राधे