Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Na Jhatko Zulf Se Pani
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी, ये मोती फूट जाएँगे

तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा, मगर दिल टूट जाएँगे
ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी...
ये भीगी रात, ये भीगा बदन, ये हुस्न का आलम

ये सब अंदाज़ मिल कर दो जहाँ को लूट जाएँगे
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा, मगर दिल टूट जाएँगे
ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी...
ये नाज़ुक लब हैं या आपस में दो लिपटी हुईं कलियाँ?

ज़रा इनको अलग कर दो, तरन्नुम फूट जाएँगे
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा, मगर दिल टूट जाएँगे
ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी...
हमारी जान ले लेगा ये नीची आँख का जादू
हमारी जान ले लेगा ये नीची आँख का जादू
चलो, अच्छा हुआ, मर कर जहाँ से छूट जाएँगे