Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aaj Kal Zindagi
Shankar-Ehsaan-Loy, Shankar Mahadevan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आजकल ज़िंदगी मुझसे है कह रही
तू जो मेरी माने तो चल दीवाने सपनों की राहों में तू
सारी ख़ुशबुओं को, सारी रोशनी को ले-ले इन बाँहों में तू
अब है तू जहाँ, दिन रात सारे नए हैं
आरज़ू जवाँ, जज़्बात सारे नए हैं
नए रास्ते हैं तेरे वास्ते, तो रहे क्यूँ पनाहों में तू?
ओ-हो, तेरे लिए नई है ज़मीं, नया आसमाँ
लिख दे हवाओं पे कोई नई दास्ताँ
तेरे लिए नई है ज़मीं, नया आसमाँ
लिख दे हवाओं पे कोई नई दास्ताँ
ज़िंदगी ने दस्तक दी तो दिल की सब खिड़कियाँ
खुल गईं, हाँ, खुल गईं
होंठों पे जो जमी थी वो सारी ख़ामोशियाँ
घुल गईं, हाँ, घुल गईं
कितने लम्हों ने मुझको जैसे हैराँ किया
कितनी बातों ने दिल को आके है छू लिया
चाहतें कई हैं दिल में अब जगमगाईं
राहतें कई हैं मुझे कहने को आईं
पहचाने सारी मुस्काने
सारी भर ले मिगाहों में तू
ओ-हो, तेरे लिए नई है ज़मीं, नया आसमाँ
लिख दे हवाओं पे कोई नई दास्ताँ
तेरे लिए नई है ज़मीं, नया आसमाँ
लिख दे हवाओं पे कोई नई दास्ताँ