Tum Kaun Mamul
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
तुम कौन? "मामुल"
मैं कौन? "आमिल"
जो पूछूँगा बतलाओगे? "बतलाऊँगा"
इधर आओ, आ गया
सब तरफ़ घुम जाओ, घुम गए
सब को पहचान लो, पहचान लिया
ये साहब कौन हैं? Gentleman, शाबाश
मेरा हाथ कहाँ है? साहब के packet में
हाँ, packet की सतह sharp
दुनिया चोरों का बाज़ार है, भैया
बेटा जमुरे सब नज़र आता है? "हाँ, उस्ताद"
साहब के packet में क्या है? "photo"
किसका? "लड़की का", हाँ, शाबाश
हाँ, देखिए भाई, लड़की का ही photo है
हाँ, तो जमुरे, ये लड़की कौन है?
"इनकी महबूबा है" महबूबा कौन बीवी?
बीवी घर में, ये बाहर की महबूबा है
घर की बीवी छोड़ के भैया इधर-उधर जो जाते
ऐसे पापी इस दुनिया में चैन कहीं ना पाते
तुम कौन? "मामुल"
मैं कौन? "आमिल"
जो पूछूँगा बतलाओगे? "बतलाऊँगा"
अ-हा, ए, बच्चा, तुम काहे आगे आ गया?
चलो पीछे, पीछे, थोड़ा और पीछे बेटा, हाँ
Father की तरह ख़्याल रखना भाईयों
तो दिलों का हाल जानने वाले लड़के
इन साहब के दिल में क्या है?
"ख़ुदकुशी करने का इरादा"
ख़ुदकुशी करने का इरादा, यानी मरने का इरादा
क्यों? "आमदनी कम, ख़र्च ज़्यादा"
ख़र्चा ज़्यादा क्यों? क्या शराब पीते हैं?
"नहीं उस्ताद" क्या ये जुआ या race खेलते हैं?
"नहीं उस्ताद", आख़िर ये क्या करते हैं?
"बच्चे पैदा करते हैं" क्या?
१११ तनख़ा और ११ बच्चे
रोटी, कपड़ा देना मुश्क़िल, बच्चे पैदा करते
ऐसे मूर्ख़ इस दुनिया में बिना मौत हैं मरते
तुम कौन? "मामुल"
मैं कौन? "आमिल"
जो पूछूँगा बतलाओगे? "बतलाऊँगा"