Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hazaar Rahen Mud Ke Dekhin
Khayyam, Lata Mangeshkar, Kishore Kumar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हज़ार राहें मुड़ के देखीं
कहीं से कोई सदा ना आई
बड़ी वफ़ा से निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई
जहाँ से तुम मोड़ मुड़ गए थे
जहाँ से तुम मोड़ मुड़ गए थे
ये मोड़ अब भी वहीं पड़े हैं
हम अपने पैरों में जाने कितने
हम अपने पैरों में जाने कितने
भँवर लपेटे हुए खड़े हैं
बड़ी वफ़ा से निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई
कहीं किसी रोज़ यूँ भी होता
कहीं किसी रोज़ यूँ भी होता
हमारी हालत तुम्हारी होती
जो रात हमने गुज़ारी मर के
जो रात हमने गुज़ारी मर के
वो रात तुमने गुज़ारी होती
बड़ी वफ़ा से निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई
तुम्हें ये ज़िद थी कि हम बुलाते
हमें ये उम्मीद, वो पुकारें
है नाम होंठों पे अब भी, लेकिन
आवाज़ में पड़ गईं दरारें
हज़ार राहें मुड़ के देखीं
कहीं से कोई सदा ना आई
बड़ी वफ़ा से निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई