Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Nain Parindey
Shilpa Rao
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
नैन परिंदे, पगले दो नैन
नैन परिंदे जागें दिन-रैन
नैन परिंदे, पगले दो नैन
नैन परिंदे जागें दिन-रैन
पंख झटक ये उड़ जाएँगे
आसमान में खो जाएँगे
मग़रूर बड़े बंजारे नैन
नैन परिंदे, पगले दो नैन
नैन परिंदे बादल-बादल
ख़्वाबों के सितारे चुग लेंगे
हो, नैन परिंदे चाँद चुराकर
पलकों से अपनी ढक लेंगे
पलक झपकते उड़ जाएँगे
सपनों को अपने घर लाएँगे
मशहूर बड़े मतवाले नैन
नैन परिंदे, पगले दो नैन
हो, नैन परिंदे रोशन-रोशन
अँधियारे सारे धो देंगे
हो, नैन परिंदे छलके-छलके
पलकों को मूँद के रो लेंगे
पलक झपकते उड़ जाएँगे
ग़म को भुला के मुस्काएँगे
मजबूर नहीं सपनीले नैन
नैन परिंदे, पगले दो नैन
नैन परिंदे, पगले दो नैन
नैन परिंदे जागें दिन-रैन
पंख झटक ये उड़ जाएँगे
आसमान में खो जाएँगे
मग़रूर बड़े बंजारे नैन
नैन परिंदे, पगले दो नैन