Sunte Hain Ke Mil Jati Hai
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
सुनते हैं कि मिल जाती है हर चीज दुआ से
एक रोज तुम्हे माँग के देखेंगे ख़ुदा से
तुम सामने बैठे हो तो है कैफ़ की बारिश
वो दिन भी थे जब आग बरसती थी घटा से
ऐ दिल तु उन्हें देख के कुछ ऐसे तड़पना
आ जाये हँसी उनको जो बैठे हैं खफ़ा से
दुनियाँ भी मिली है, ग़म-ए-दुनियाँ भी मिला है
वो क्यों नहीं मिलता जिसे माँगा था ख़ुदा से
जब कुछ ना मिला हाथ दुआओं को उठाकर
फिर हाथ उठाने ही पड़े हमको दुआ से
आईने में वो अपनी अदा देख रहे हैं
मर जाये कि जी जाये कोई उनकी बला से
सुनते हैं कि मिल जाती है हर चीज दुआ से
एक रोज तुम्हे माँग के देखेंगे ख़ुदा से
गायक ____जगजीत सिंह