Mata O Mata
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
माता ओ माता जो तू आज होती
मुझे यूँ बिलखता अगर देखती
तेरा दिल टूट जाता, माता ओ माता
मुझे चूम कर तूने एक दिन कहा था
मेरे लाडले तू तो राजा बनेगा
सदा प्यार की पालकी में चलेगा
सदा प्यार की पालकी में चलेगा
बेआस बेघर मैं फिरता हूँ दर-दर
मुझे यूँ भटकता अगर देखती
तेरा दिल टूट जाता, माता ओ माता
एक रात जब नींद मुझको ना आई
तूने वो परियों की लोरी सुनाई
तो सपने जागे नींद पल भर में आई
तो सपने जागे नींद पल भर में आई
जग सो रहा है मैं जागूँ अकेला
मुझे यूँ तड़पता अगर देखती
तेरा दिल टूट जाता, माता ओ माता
माता ओ माता जो तू आज होती
मुझे यूँ बिलखता अगर देखती
तेरा दिल टूट जाता, माता ओ माता