Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Garjo Re
Kavita Krishnamurthy
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
अंगारों में जले ना मेरे जनम-जनम का प्यार
गंगा-जमुना बन के बरस जा, सुनले मेरी पुकार
बदरा रे, बरसो रे, बिन सावन बरसो रे
बदरा रे, बरसो रे, बिन सावन बरसो रे
आँखों से मेरे आँसू चुरा के छम-छम बरसो रे
बदरा रे, बरसो रे, बिन सावन बरसो रे
(बदरा रे, बरसो रे, बदरा रे, बरसो रे)
मितवा बिना तो मैं हूँ अधूरी
मितवा बिना मेरा जीवन आधा
श्याम संग राधा-राधा है
श्याम बिना किस काम की राधा?
हम बिछड़े ना, टूट ना जाए
जनम-मरण के साथ का वादा
बिछड़े दिलों को आज मिला के
झूम के बरसो रे
बदरा रे, बरसो रे, बिन सावन बरसो रे
आँखों से मेरे आँसू चुरा के छम-छम बरसो रे
बदरा रे, बरसो रे, बिन सावन बरसो रे
(बदरा रे, बरसो रे, बदरा रे, बरसो रे)
तू घनश्याम, श्याम मेरा साजन
अपनी नाम की लाज निभा दे
तुझको क़सम साँवरी घटा की
मेरे प्यार को आज बचा ले
जो शोलों को फूल बना दे
आज वो ही बरखा बरसा दे
उमड़-घुमड़, घिर-घिर के, छा के
टूट के बरसो रे
बदरा रे, बरसो रे, बिन सावन बरसो रे
आँखों से मेरे आँसू चुरा के छम-छम बरसो रे
बदरा रे, बरसो रे, बिन सावन बरसो रे
बदरा रे, बरसो रे, बदरा रे, बरसो रे
(बरसो रे, बरसो रे)