Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dekha Teri Mast Nigahon Mein
Jatin-Lalit
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
देखा तेरी मस्त निगाहों में
नशा है, अदा है, मोहब्बत है
हो, आजा तुझे बाँहों में ले लूँ मैं
रूप ये ग़ज़ब है, क़यामत है
धड़कनें तेज़ हो जाने दो
प्यार में होश खो जाने दो
देखा तेरी मस्त निगाहों में
नशा है, अदा है, मोहब्बत है
देखा तेरी मस्त निगाहों में
ये हुस्न और ये मस्तियाँ
छाने लगी हैं मदहोशियाँ
उफ़, दो दिलों के साज़ पर
गाने लगी हैं खामोशियाँ
अपनी ज़ुल्फ़ों की खुशबू उड़ा
और मुझ को दीवाना बना
देखा तेरी मस्त निगाहों में
नशा है, अदा है, मोहब्बत है
हो, देखा तेरी मस्त निगाहों में
रुसवाइयों से डरता है मन
अच्छा नहीं दीवानापन
तूने मुझे क्यूँ छू लिया?
काँप उठा मेरा बदन
यूँ ना देखो मुझे, ओ, सनम
डगमगाने लगे हैं क़दम
देखा तेरी मस्त निगाहों में
शोख़ी है ग़ज़ब की, शरारत है
कैसे तेरी बाँहों में आऊँ मैं?
रूप ये शरम की अमानत है
प्यार यूँ ना जता, ओ, सनम
शर्म आती है जा, ओ, सनम
देखा तेरी मस्त निगाहों में
शोख़ी है ग़ज़ब की, शरारत है
देखा तेरी मस्त निगाहों में
सुन ये समाँ कहता है क्या
रुसवाइयों का डर भूल जा
दिल को सनम, समझा ज़रा
यूँ ना मेरे नज़दीक आ
आँख झुकने लगी है मेरी
सुन के बातें ये जादू भरी
देखा तेरी मस्त निगाहों में
नशा है, अदा है, मोहब्बत है
ओ, देखा तेरी मस्त निगाहों में
शोख़ी है ग़ज़ब की, शरारत है