Khamoshi
KnoXx
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
ये कैसी ख़ामोशी
क्यों कर रही बयां ना कुछ भी
ये कैसी ख़ामोशी
क्यों मैं अब रहा ना कुछ भी
ये कैसी ख़ामोशी
उलझा सा मन और आँखें नम हैं
ये कैसी ख़ामोशी
ना है कोई बस मांगे ग़म ये
उलझा सा मन मेरा
ना लिख सकूं ना कह मैं पा रहा
कैसे करूं बयां
क्यों नम सा है ये मन बेचारा
है कैसा बोझ मुझपे
क्यों मन ये भरता जा रहा
दिमाग भी कहता
खुद पे कर रहम और कर गुजारा
ये गाने हैं अब ज़रिया खुद को मैं इनमें बता रहा
नहीं पता हूँ मैं कैसा मन मेरा क्यों भरता ज़रा
आँखों में आँसू भरके काटी हैं ये रातें मैंने
कानों में चलते गाने इन्हीं से होता गुजारा
मन करता लिख दूं बातें पन्नों पे बना दूं गाने
उदास ये मन मेरा क्यों देता है उसके बहाने
कोशिश है करी मैंने लाऊं मैं ऊपर खुद को
पर हूँ नालायक इतना काबिल नहीं संभालूं खुद को
खड़ा हूँ फिर वही जहां मैं रहता था कभी
ये चार दीवारें पास दूर रहते हैं सभी
निकाला क्यों इस जाल से मुझे हंसाके
जब रहना था नहीं तो क्यों रखा मुझे फंसाके
पड़ा हुआ हूँ वापस फिर उन्हीं लांछों में
फेंका है मुझको वापस फिर उन्हीं काँटों में
दूर हूँ करता सबको रहने दो ख्यालों में
सुकून सा रहता मशरूफ़ मन के सवालों में