Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yeh Duniyawale Poochhenge
Asha Bhosle, Kishore Kumar, Anand Bakshi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ये दुनिया वाले पूछेंगे...
ये दुनिया वाले पूछेंगे, "मुलाक़ात हुई? क्या बात हुई?"
ये बात किसी से ना कहना
ये दुनिया वाले पूछेंगे, "मुलाक़ात हुई, क्या बात हुई?"
ये बात किसी से ना कहना, ये दुनिया वाले पूछेंगे...
हो-हो, ये बात अगर कोई पूछे
"क्यूँ नैन तेरे झुक जाते हैं?"
तुम कहना, "इनकी आदत है
ये नैन यूँ ही शर्माते हैं"
तुम लोगों से ये ना कहना, "साँवरिया से लागे नैना"
साँवरिया से लागे नैना, ये दुनिया वाले पूछेंगे...
हो, मैं तो ये प्यार छुपा लूँगी
तुम कैसे दिल को सँभालोगे?
दिल क्या, तुम तो दीवारों पे
मेरी तस्वीर लगा लोगे
देखो, ये काम नहीं करना, मुझको बदनाम नहीं करना
मुझको बदनाम नहीं करना
ये दुनिया वाले पूछेंगे, "मुलाक़ात हुई? क्या बात हुई?"
ये बात किसी से ना कहना, ये दुनिया वाले पूछेंगे...
हो-हो, ये पूछेंगे, "वो कौन है
जो तेरे दिल को धड़काता है?"
ये पूछेंगे, "वो कौन है
जो छुप के सपनों में आता है?"
तुम मेरा नाम नहीं लेना, सर पे इल्ज़ाम नहीं लेना
सर पे इल्ज़ाम नहीं लेना
ये दुनिया वाले पूछेंगे ("मुलाक़ात हुई? क्या बात हुई?")
ये बात किसी से ना कहना, ये दुनिया वाले पूछेंगे...