Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Pyar Mujh Se Jo Kiya Tumne To Kya Paogi (Saath Saath)
Chitra Singh
,
Jagjit Singh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी?
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी?
मेरे हालात की आँधी में बिखर जाओगी
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी?
रंज और दर्द की बस्ती का मैं बाशिंदा हूँ
ये तो बस मैं हूँ कि इस हाल में भी ज़िंदा हूँ
ख़्वाब क्यूँ देखूँ वो कल जिस पे मैं शर्मिंदा हूँ?
मैं जो शर्मिंदा हुआ, तुम भी तो शरमाओगी
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी?
क्यूँ मेरे साथ कोई और परेशान रहे?
मेरी दुनिया है जो वीरान तो वीरान रहे
ज़िंदगी का ये सफ़र तुम पे तो आसान रहे
हमसफ़र मुझको बनाओगी तो पछताओगी
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी?
एक मैं क्या, अभी आएँगे दीवाने कितने
अभी गूँजेंगे मोहब्बत के तराने कितने
ज़िंदगी तुमको सुनाएगी फ़साने कितने
क्यूँ समझती हो, मुझे भूल नहीं पाओगी?
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी?
मेरे हालात की आँधी में बिखर जाओगी
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी?