Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bedardi Mera Saiyan
Asha Bhosle
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
बेदर्दी मेरे सैयाँ शबनम हैं, कभी शोले
अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले
अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले
बेदर्दी मेरे सैयाँ शबनम हैं, कभी शोले
अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले
मतलब के ये रसिया हैं, कोई इन्हें क्या समझे?
ये ख़ुद भी नहीं अपने, बस इनको ख़ुदा समझे
दम-भर में ये तोला है, दम-भर में ये माशा है
दम-भर में ये तोला है, दम-भर में ये माशा है
बनाते हैं तमाशाई और ख़ुद ही तमाशा हैं
और ख़ुद ही तमाशा है...
रह-रह के बदलते हैं दिन-रात नए चोले
अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले
अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले
हर एक अदा मेरे बालम की निराली है
बातें हैं मोहब्बत की, दिल प्यार से ख़ाली है, हाए
आदत है बड़ी चंचल, सूरत है बड़ी सादा
आदत है बड़ी चंचल, सूरत है बड़ी सादा
आज इसको दिया धोखा, कल उससे किया वादा
कल उस से किया वादा...
हरजाई है हरजाई, इन से कोई क्या बोले?
अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले
बेदर्दी मेरे सैयाँ शबनम हैं, कभी शोले
अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले