Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tum Aaogey
Amaal Mallik
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मेरा घर तेरे बिना सूना है
मेरा घर तेरे बिना सूना है
ख़ाली दीवारें तुझ को पुकारें
खिड़की की तनहाइयाँ बस निहारें
वो रस्ता जिस पे चलके तुम आओगे
तुम आओगे, तुम आओगे
तुम आओगे, तुम आओगे
आँगन में भी धूप आती नहीं है
फूलों की क्यारी भी रूठी
घर तक तुम्हारे जो जाती हैं राहें
मुँह मोड़ के हम से बैठी
कमरों की क़िस्मत जगाने को आजा
मेरे अँधेरे मिटाने को आजा
हर एक कोने को है ये यक़ीं आओगे
तुम आओगे, तुम आओगे
तुम आओगे, तुम आओगे
हाथों की चूड़ी है ख़ामोश, देखो
टूटी बुढ़ापे की लाठी
पूजा की थाली में दम तोड़ती है
बहना की प्यारी सी राखी
हो, मीठी सी लोरी सुनने को आजा
ममता के आँचल में छुपने को आजा
टूटे खिलौनों को है ये यक़ीं आओगे
तुम आओगे (तुम आओगे)
तुम आओगे (तुम आओगे)
तुम आओगे, तुम आओगे