Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aao Bachcho Tumhen Dikhayen - Lata Mangeshkar and Adinath Mangeshkar
Lata Mangeshkar
,
Adinath Mangeshkar
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम वंदे मातरम
वंदे मातरम वंदे मातरम
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम वंदे मातरम
वंदे मातरम वंदे मातरम
ये हैं अपना राजपूताना नाज़ इसे तलवारों पे
इसने सारा जीवन काटा बरछी तीर कटारों पे
ये प्रताप का वतन पला हैं आज़ादी के नारों पे
कूद पड़ी थी यहाँ हज़ारों पद्मिनियाँ अंगारों पे
बोल रही है कण कण से कुरबानी राजस्थान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम वंदे मातरम
वंदे मातरम वंदे मातरम
देखो मुल्क मराठों का यह
यहाँ शिवाजी डोला था
मुग़लों की ताकत को जिसने
तलवारों पे तोला था
हर पर्वत पे आग जली थी
हर पत्थर एक शोला था
बोली हर-हर महादेव की
बच्चा-बच्चा बोला था
शेर शिवाजी ने रखी थी
लाज हमारी शान की
इस मिट्टी से तिलक करो
ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम वंदे मातरम
वंदे मातरम वंदे मातरम
जलियाँवाला बाग ये देखो
यही चली थी गोलियाँ
ये मत पूछो किसने खेली
यहाँ खून की होलियाँ
एक तरफ़ बंदूकें दन दन
एक तरफ़ थी टोलियाँ
मरनेवाले बोल रहे थे
इन्कलाब की बोलियाँ
यहाँ लगा दी बहनों ने भी बाजी अपनी जान की