Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ye Zamin Gaa Rahi Hai
Amit Kumar
,
Rahul Dev Burman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ये ज़मीं गा रही है, आसमाँ गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है
ये ज़मीं गा रही है, आसमाँ गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है
शोख़ कलियों के घूँघट सरकने लगे हैं
शोख़ कलियों के घूँघट सरकने लगे हैं
मस्त फूलों के दिल भी धड़कने लगे हैं
ये बहारों का दिलकश समा गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है
ये ज़मीं गा रही है, आसमाँ गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है
झूमकर पर्वतों पे घटा छा रही है
झूमकर पर्वतों पे घटा छा रही है
प्यार की उम्र शायद क़रीब आ रही है
मेरा दिल प्यार की ये दास्ताँ गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है
ये ज़मीं गा रही है, आसमाँ गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है
भूल कर राह कोई हसीं आ ना जाए
भूल कर राह कोई हसीं आ ना जाए
इस जगह कोई परदा नशीं आ ना जाए
इस जगह आज एक नौजवाँ गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है
ये ज़मीं गा रही है, आसमाँ गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहाँ गा रहा है