Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein
Lata Mangeshkar
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
Hmm, hmm-hmm-hmm
Hmm-hmm, hmm-hmm
आँ? क्या कहा?
गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम
पर तुम्हें लिख नहीं पाऊँ मैं उसका नाम
हाय, राम, हाय, राम
कुछ लिखा? (हाँ)
क्या लिखा?
हो, गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम
पर तुम्हें लिख नहीं पाऊँ मैं उसका नाम
हाय, राम, हाय, राम
अच्छा, आगे क्या लिखूँ?
आगे...
सोचा है, एक दिन मैं उससे मिल के
कह डालूँ अपने सब हाल दिल के
और कर दूँ जीवन उसके हवाले
फिर छोड़ दे चाहे अपना बना ले
मैं तो उसका रे हुआ दीवाना
अब तो जैसा भी मेरा हो अंजाम
हो, गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम
पर तुम्हें लिख नहीं पाऊँ मैं उसका नाम
हाय, राम, हाय, राम
लिख लिया? (हाँ)
ज़रा पढ़ के तो सुनाओ ना
चाहा है तुमने जिस बावरी को
वो भी, सजनवा, चाहे तुम्हीं को
नैना उठाएँ तो प्यार समझो
पलकें झुका दें तो इक़रार समझो
रखती है कब से छुपा-छुपा के (क्या?)
अपने होंठों में, पिया, तेरा नाम
हो, गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम
पर तुम्हें लिख नहीं पाऊँ मैं उसका नाम
हो, गुम है किसी के प्यार में (दिल सुबह-शाम)
पर तुम्हें लिख नहीं पाऊँ (मैं उसका नाम)
हाय, राम, हाय, राम