Skip to content

Tumhari Palkon Ki Chilmanon Men

Popularity · Low

YouTube

Searching YouTube...

Lyrics

तुम्हारी पलकों की चिलमनों में ये क्या छुपा है सितारे जैसा? हसीन है ये हमारे जैसा शरीर है ये तुम्हारे जैसा तुम्हारे ख़्वाबों के आईने में ये क्या छुपा है हमारे जैसा? जवान है ये हमारे जैसा हसीन है ये तुम्हारे जैसा तुम्हारी बाँहों में छुपके हमने तुम्हीं को तुमसे चुरा लिया है तुम्हारी बाँहों में छुपके हमने तुम्हीं को तुमसे चुरा लिया है चुराने वाले के हाथ हमने जो खो दिया था, वो पा लिया है तुम्हारे होंठों की ख़ामोशी में ये क्या छुपा है इशारे जैसा? तुम्हारे होंठों की ख़ामोशी में ये क्या छुपा है इशारे जैसा? हसीन है ये हमारे जैसा शरीर है ये तुम्हारे जैसा नए मुसाफ़िर के कौन हैं हम नए मुसाफ़िर को ये बता दो नए मुसाफ़िर के कौन हैं हम नए मुसाफ़िर को ये बता दो वो तुमसे ख़ुद ही करेगा बातें क़रीब आ के इसे जगा दो तुम्हारी शर्मीली शोख़ियों में ये क्या छुपा है शरारे जैसा? तुम्हारी शर्मीली शोख़ियों में ये क्या छुपा है शरारे जैसा? हसीन है ये हमारे जैसा शरीर है ये तुम्हारे जैसा तुम्हारी पलकों की चिलमनों में ये क्या छुपा है सितारे जैसा? तुम्हारे ख़्वाबों के आईने में ये क्या छुपा है हमारे जैसा? जवान है ये हमारे जैसा हसीन है ये तुम्हारे जैसा