Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jeena Hoga
Vishal Mishra
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
बंद सारे दर और दूर-दूर तक
जैसे छा गया है सन्नाटा
सर्दी का है जहरीला नाग
तेरे सारे तन को जिसने है काटा
बंद सारे दर और दूर-दूर तक
जैसे छा गया है सन्नाटा
सर्दी का है जहरीला नाग
तेरे सारे तन को जिसने है काटा
जम गया नस-नस में, रग-रग में तेरा लहू
ये तो तेरी हिम्मत है, ज़ुर्रत है, कि ज़िंदा है तू
पास आ रही है तेरे उस मौत को, हरा दे
मज़बूत रख इरादे
हारना नहीं है, तुझे हारना नहीं है
सुन ले कोई कहता है, ठन्डे आंसू पीना होगा
फिर भी तुझको जीना होगा, जीना होगा, जीना होगा
जीना होगा, जीना होगा, जीना होगा
लम्बी रात लेके आई ठन्डे हाथ
तुझे आज देना मात वो चाहे
तू सुन ये बात, माना है ये मुश्किलात
डर नहीं जो भी घात हो चाहे
सांस थमने को है, जिस्म जमने को है
जान खतरे में तो है
रात बीतेगी, सुन तू ही जीतेगी
सुन हौसला, दिल में जो है
जीने की है जो लगन, कर ले तू पूरा जतन
सुन ले कोई कहता है, ठन्डे आंसू पीना होगा
फिर भी तुझको जीना होगा, जीना होगा, जीना होगा
जीना होगा, जीना होगा, जीना होगा
गहरे साए, मायूसियों के है छाए
पलको से जैसे भी हो, तू झटक दे
तू ना माने, जा सकती है तेरी जान
ऐसे शक, दिल में तू ना आने दे
तू निडर है निडर, चाहे जो हो मगर
तेरी हिम्मत ना टूटे कभी
जोश बाकी रहे, होश बाकी रहे
दिल से आस छूटे ना कभी
जीने की है जो लगन, कर ले तू पूरा जतन
सुन ले कोई कहता है, ठन्डे आंसू पीना होगा
फिर भी तुझको जीना होगा, जीना होगा, जीना होगा
जीना होगा, जीना होगा, जीना होगा